शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो स्टैन्डर्ड इंडस्ट्रीज (Standard Industries) ने इसलिए किया समझौता

स्टैन्डर्ड इंडस्ट्रीज (Standard Industries) ने फीट प्रोपर्टीज के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता ठाणे में स्थित अपनी पट्टाधृत संपत्ति के पट्टा अधिकार को फीट प्रोपर्टीज को हस्तांतरण और आवंटित करने के लिए किया है। ठाणे में स्थित कंपनी की यह पट्टाधृत संपत्ति 350 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 62.25 एकड़ जमीन है।
बीएसई में स्टैन्डर्ड इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 28.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 30.35 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 1.20 बजे कंपनी के शेयर में 1.40 रुपये या 4.84% की बढ़त के साथ 30.35 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिचले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 30.65 रुपये और निचला स्तर 20.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!