शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्स्टॉम इंडिया (Alstom India) को हुआ 63.01 करोड़ रुपये का घाटा

एल्स्टॉम इंडिया (Alstom India) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को पिछले वित्त वर्षकी पहली तिमाही में हुए 12.43 करोड़ रुपये का लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 63.01 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आमदनी में भी 8.52% की गिरावट आयी है। एल्स्टॉम इंडिया की आमदनी 421.39 करोड़ रुपये से घट कर 385.48 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में एल्स्टॉम इंडिया का शेयर गुरुवार के 597.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 601.40 रुपये पर खुला। भारी उतार-चढ़ाव भरे के सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 601.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 595.00 रुपये तक नीचे गिरा। कारोबार के अंत में यह 1.75 रुपये या 0.29% की बढ़त के साथ 599.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!