शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सृष्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Shristi Infrastructure) ने इस कंपनी में बढ़ायी अपने हिस्सेदारी

सृष्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर ने विंध्याचल अत्तीवो फूड पार्क में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दिया है।

कंपनी ने अत्तीवो इकोनॉमिक जोन से प्रति शेयर 10 रुपये में 12,000 शेयरों को 1.20 लाख रुपये में खरीदा है। इस अधिग्रहण के बाद विंध्याचल अत्तीवो फूड पार्क में कंपनी की हिस्सेदारी 12% से बढ़ कर 27% हो गयी है। बीएसई में सृष्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर शुक्रवार को 3 रुपये या 1.19% की मजबूती के साथ 255 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 258.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 255 रुपये तक फिसला। 2 सितंबर 2016 को यह शेयर 258.90 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँच्चा स्तर है। 8 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 85 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!