शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कंपनी ने बेचे एडवांस्ड एंजाइम (Advanced Enzyme) के 5.17 लाख शेयर

कोटक इंडिया वेंचर फंड ने एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज के 5.17 लाख शेयरों को बेच दिया है।

कंपनी ने एनएसई में 1.15 लाख शेयरों को 1,386.61 रुपये में और बीएसई में 4.02 लाख शेयरों को 1,385.42 रुपये में बेच दिया है। बीएसई में एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को 14.30 रुपये या 1.04% की 1,386.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,410 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 1,362 रुपये तक फिसला। 10 अगस्त 2016 को यह शेयर 1,507 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँच्चा स्तर है। 2 अगस्त 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,161 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!