शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेश (Indian Oil Corporation) करेगी रिफाइनिंग क्षमता का विस्तार

खबरों के अनुसार देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पेरेशन (आईओसी) रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 2030 तक रिफाइनिंग क्षमता को दो गुना बढ़ा कर 15 करोड़ टन करेने पर विचार कर रही है। वर्तमान में कंपनी की क्षमता सालाना 8.07 करोड़ टन ईंधन उत्पादन की है। अंतरराष्ट्रीय उर्जा एजेंसी वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक भारत में 2030 तक ईंधन की मांग में 4 % सीएजीआर की विकास का अनुमान लगा रही है। भारत की रिफाइनिंग क्षमता 23.26 करोड़ टन है। बीएसई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयर शुक्रवार को 2.05 रुपये या 0.36% की गिरावट के साथ 572.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 575.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 565 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!