शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर

बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी है।

कंपनी के शेयर आज 567.90 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। कंपनी के बारे में खबर है कि कंपनी की ब्रिटिश लक्जरी वाहन यूनिट जैगुआर लैंड रोवर भारत में घरेलू बाजार और निर्यात के लिए लैंड रोवर एसयूवी बनाने की योजना बना रही है। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे कंपनी के शेयर 15.70 रुपये या 2.86% की मजबूती के साथ 565.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 176,636.83 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!