शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल्टे पाटिल (Kolte Patil) के तिमाही लाभ में गिरावट, आमदनी बढ़ी

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कोल्टे पाटिल (Kolte Patil) का लाभ घटा और आमदनी बढ़ी है।

कोल्टे पाटिल के तिमाही लाभ में 69.07% की गिरावट और आमदनी में 2.03% की मामूली बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 16.91 करोड़ रुपये से घट कर 5.23 करोड़ रुपये और आमदनी 42.20 करोड़ रुपये से बढ़ कर 43.06 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में कोल्टे पाटिल का शेयर शुक्रवार के 123.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 133.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कोल्टे पाटिल का शेयर 4.00 रुपये या 3.24% की बढ़त के साथ 127.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 186.80 रुपये और निचला स्तर 96.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!