शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : ओएनजीसी, बीएचईएल, स्पाइसजेट, गेल और वेदांत

खबरों की वजह से आज के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें ओएनजीसी, बीएचईएल, स्पाइसजेट, गेल और वेदांत शामिल हैं।

ओएनजीसी : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 270.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
बीएचईएल : बीएचईएल आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
ऑयल इंडिया : ऑयल इंडिया का तिमाही लाभ 29.3% की गिरावट के साथ 494.4 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की आमदनी में 22.9% की गिरावट आयी है।
गेल : गेल आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
जिंदल पॉली : जिंदल पॉली का तिमाही लाभ 39.3% की गिरावट के साथ 98.8 करोड़ रुपये रहा।
स्पाइसजेट : स्पाइसजेट आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
सिटी नेटवर्क्स : कंपनी का तिमाही घाटा 36.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 53.6 करोड़ रुपये हो गया।
वेदांत : वेदांत के शेयरधारकों ने कैर्न इंडिया और वेदांत के विलय को मंजूरी दे दी है।
सोलर इंडस्ट्रीज : सोलर इंडस्ट्रीज आज अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख