शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

विप्रो (Wipro) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को नोर्वे के सबसे बड़े परिवहन समूह से ठेका मिला है।

कंपनी को इस समूह की एनएसबी ग्रुप से रणनीतिक आईटी ठेका मिला है। इस तीन साल के समझौते के तहत एनएसबी को अपने आईटी कार्यक्रमों को परवर्तित करने के लिए विप्रो अपनी बाउन्ड्रीलेस डेटासेन्टर (बीएलडीसी) और लाईव वर्कस्पेस सॉल्यूशंस मुहैया करेगी। एनएसबी रेल तथा बस, रेल द्वारा फ्रेट, प्रापर्टी मैनेजमेंट ऐंड डेवलपमेंट और ट्रेन रखरखाव क्षेत्र द्वारा पेसेंजर ट्रान्सपोर्टेशन के क्षेत्र में सक्रिय है।
बीएसई में विप्रो का शेयर मंगलवार के 482.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 486.80 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 4.25 रुपये या 0.88% की बढ़त के साथ 487.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 613.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 476.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!