शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिकाल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) ऐसे जुटायेगी 200 करोड़ रुपये

सिकाल लॉजिस्टिक्स (Sical Logistics) ने बीएसई को 200 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है।

कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के यह रकम जुटायेगी। सिकाल लॉजिस्टिक्स को इसके लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेयरधारकों की मंजूरी लेनी बाकी है।
बीएसई में सिकाल लॉजिस्टिक्स का शेयर मंगलवार के 182.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 182.95 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 1.26% की कमजोरी के साथ 180.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 193.40 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 119.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!