शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) को मिला 270 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर मजबूत

एनबीसीसी को 270 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका यूजीसी से जेएनयू कैंपस में यूजीसी बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिये मिला है। बीएसई में एनबीसीसी के शेयर आज यानी बुधवार को अच्छी बढ़त के साथ 251.40 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न तक के कारोबार में यह शेयर 254 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 249.85 रुपये तक फिसला। बीएसई में करीब 11.28 बजे कंपनी के शेयर 4.10 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 251 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 14,814 करोड़ रुपये है। 13 जुलाई 2016 को यह शेयर 267 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 162 करोड़ रुपये रहा था वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!