शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी नेटवर्क्स (Siti Networks) को हुआ 53.6 करोड़ रुपये का घाटा

सिटी नेटवर्क्स (Siti Networks) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 53.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 36.7 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। हालांकि इस बीच कंपनी की आमदनी में 22.8% की बढ़त हुई। कंपनी की आमदनी 229.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 282 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में सिटी नेटवर्क्स का शेयर मंगलवार के 33.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 33.70 रुपये पर खुला और 34.25 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.29% की हल्की गिरावट के साथ 33.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 41.70 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 30.15 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!