शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीकलाहस्ति पाइप्स (Srikalahasthi Pipes) ने दोबारा शुरू किया उत्पादन

श्रीकलाहस्ति पाइप्स (Srikalahasthi Pipes) ने बीएसई को अपने एक संयंत्र में दोबारा उत्पादन शुरू करने की जानकारी दी है।

कंपनी ने अपने मिनी ब्लास्ट फर्नेस में 4 अगस्त से 30 दिनों के लिए उत्पादन रोक दिया था, जिसे कंपनी ने 05 सितंबर से फिर से शुरू कर दिया है।
बीएसई में श्रीकलाहस्ति पाइप्स का शेयर मंगलवार के 295.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 303.90 रुपये पर खुला और 308.60 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। करीब 2.40 बजे कंपनी का शेयर 6.90 रुपये या 2.34% की बढ़त के साथ 302.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 356.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 184.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!