शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट पेपर (Orient Paper) का शेयर 10% से अधिक उछला

आज शुरुआती कारोबार में ही ओरिएंट पेपर (Orient Paper) के शेयर में 10% की अधिक की बढ़त हुई है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 15 सितंबर को होगी, जिसमें 2 महत्वपूर्ण फैसले किये जायेंगे। उस बैठक में इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू से वित्त जुटाने के साथ ही व्यापार के पुनर्गठन के विकल्पों पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में ओरिएंट पेपर का शेयर 71.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 74.80 रुपये पर खुला है। करीब 10.05 बजे कंपनी का शेयर 7.60 रुपये या 10.58% की जोरदार उछाल के साथ 79.40 रुपये पर है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 81.95 रुपये और निचला स्तर 23.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!