शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नव भारत वेंचर्स (Nav Bharat Ventures) ने किये बोनस इक्विटी शेयर आवंटित

नव भारत वेंचर्स (Nav Bharat Ventures) ने 8,92,87,741 बोनस इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।

कंपनी ने प्रति 2 रुपये इन बोनस इक्विटी शेयरों को कंपनी के शेयरधारकों को आवंटित किया है। नव भारत वेंचर्स के निदेशक मंडल ने कल हुई अपनी बैठक में शेयर आवंटन की मंजूरी दे दी, जिससे कंपनी की पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी 17,85,75,482 रुपये से बढ़ कर 35,71,50,964 रुपये हो गयी।
बीएसई में नव भारत वेंचर्स का शेयर 114.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 114.25 रुपये पर खुला है। करीब 11.35 बजे नव भारत वेंचर्स का शेयर 0.10 रुपये या 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 114.85 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 134.80 रुपये और निचला स्तर 64.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!