शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईजी पेट्रोकेमिकल्स (IG Petrochemicals) ने स्थापित की नयी सहायक कंपनी

आईजी पेट्रोकेमिकल्स (IG Petrochemicals) ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसने अपनी एक नयी सहायक कंपनी की स्थापना की है।

कंपनी ने यूएई की जेबेल अली फ्री जोन प्राधिकरण में नयी कंपनी आईपीजीएल इंटरनेशनल की स्थापना की है। इसके साथ आईजी पेट्रोकेमिकल्स की मौजूदा सहायक कंपनी आईजीपीएल (एफजेडई) इसकी स्टेप डाउन सहायक कंपनी बन गयी है।
बीएसई में आईजी पेट्रोकेमिकल्स का शेयर 168.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 174.50 रुपये पर खुला और 176.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे आईजी पेट्रोकेमिकल्स का शेयर 2.90 रुपये या 1.72% की बढ़त के साथ 171.80 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 183.95 रुपये और निचला स्तर 72.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!