शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स (Gujarat Fluorochemicals) का लाभ 42.51% घटा

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी बीएसई में गुजरात फ्लोरो केमिकल्स के शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुआ।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही 42.51% घट कर 47.53 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 82.68 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 1363.24 करोड़ रुपये से 24.68% घट कर 1093.37 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के शेयर आज गुरुवार को 4.25 रुपये या 0.72% की मजबूती के साथ 592.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 607.95 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 553.15 रुपये तक फिसला। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 401.05 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों सबसे निचला स्तर है। 5 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 704.70 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!