शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सेल, इरोज इंटरनेशनल, जिंदल स्टील, भूषण स्टील और भारती इन्फ्राटेल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सेल, इरोज इंटरनेशनल, जिंदल स्टील, भूषण स्टील और भारती इन्फ्राटेल शामिल हैं।

सिमको : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
सेल : कंपनी का तिमाही घाटा 248.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 535 करोड़ रुपये हो गया।
हिंदुस्तान कंपोजिट्स : हिंदुस्तान कंपोजिट्स के तिमाही लाभ में 96.8% की बढ़त हुई है।
फाइनेंशियल टेक : कंपनी को 45.3 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 12.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
इरोज इंटरनेशनल : इरोज इंटरनेशनल का लाभ 11.2% की बढ़त के साथ 58.9 करोड़ रुपये हो गया।
एस्सार शिपिंग : कंपनी का तिमाही घाटा 45.9 करोड़ रुपये से घट कर 50.5 करोड़ रुपये हो गया।
जिंदल स्टील : कंपनी का तिमाही घाटा 542.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1082 करोड़ रुपये हो गया।
भूषण स्टील : कंपनी के ऋणदाताओं ने ओडिशा में कंपनी की उच्च गुणवत्ता वाली परिसंपत्तियों की पहचान की है और वे इन्हें बेचने की योजना बना रहे हैं।
कैपिटल फर्स्ट : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 14 सितंबर को होगी, जिसमें गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
भारती इन्फ्राटेल : कंपनी शेयरधारकों को अतिरिक्त नकदी लौटने के लिए विभिन्न अवसरों पर विचार कर रही है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!