शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल (SAIL) को हुआ घाटा, शेयर लुढ़का

बीएसई में शुरुआती कारोबार में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का 535.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो पिछले साल 248.18 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी को उच्च ब्याज और नई परिसंपत्तियों के पूंजीकरण पर मूल्यह्रास प्रभार के कारण कंपनी को घाटा हुआ है। सालना आधार पर कंपनी की कुल आय भी 9493.11 करोड़ रुपये से 2.6% घट कर 9338.08 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 88.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 233.8 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 0.9% से बढ़ कर 2.5% हो गया है। कंपनी की अन्य आय भी 207 करोड़ रुपये से 56.8% घट कर 89.3 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में सेल के शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 50.50 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.53 बजे कंपनी के शेयर 2.35 रुपये या 4.38% की गिरावट के साथ 51.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!