शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील (Jindal Steel) का घाटा दोगुना बढ़ा, शेयर गिरा

जिंदल स्टील पावर का घाटा दोगुना बढ़ गया है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही कंपनी को 1082.15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो पिछले साल 542.42 करो़ड़ रुपये रहा था। कंपनी को घाटा मांग में गिरावट साथ ही उच्च ईंधन और वित्त लागत के कारण हुआ है। कंपनी की आय भी 4491.36 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.34% बढ़ कर 4686.60 करोड़ रुपये। अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का एबिटा 2.5% घट कर 984 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में जिंदल स्टील पावर के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 83.80 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.20 बजे कंपनी के शेयर 3.15 रुपये या 3.64% की कमजोरी के साथ 83.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!