शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ऐसे जुटायेगी 50 करोड़ रुपये

भारत फाइनेंशियल 50 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी वाणिज्यिक पत्रों को जारी कर यह राशि जुटायेगी। रेटिंग एजेंसी ने इन वाणिज्यिक पत्रों को ए1+ रेटिंग दी है। बीएसई में भारत फाइनेंशियल के शेयर शुक्रवार को 815 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 815 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 773.70 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.16 बजे कंपनी के शेयर 36.60 रुपये या 4.49% की गिरावट के साथ 777.90 रुपये पर चल रहा है। 29 जुलाई 2016 को यह शेयर 938.75 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 18 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 369.45 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!