शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैकनली भारत इंजीनियरिंग (McNally Bharat Engineering) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

शुक्रवार को एकदिनी कारोबार में मैकनली भारत इंजीनियरिंग के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी के बारे में प्रमोटर ने कंपनी में हिस्सेदारी को बढ़ा दिया है। प्रमोटर ने प्रति शेयर 10 लाख रुपये के 25 लाख इक्विटी शेयरों को खरीदा है। इसके अधिग्रहण के साथ प्रमोटर्स के पास 1.24 करोड़ इक्विटी शेयर शेयर है जो कंपनी के चुकता पूंजी का 23.26% है। बीएसई में मैकनली भारत इंजीनियरिंग के शुक्रवार को 68 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 79.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 67.05 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.25 बजे कंपनी के शेयर 3.55 रुपये या 5.01% की मजबूती के साथ 74.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!