शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने किया ऋण लेने के लिए समझौता

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई रिलायंस सिबुर इलैस्टोमर्स ने ऋण लेने के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने गुजरात के जामनगर में स्थित बुटिल रबड़ विनिर्माण संयंत्र के लिए 33.30 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया है। कंपनी ने 10 साल के बाह्य वाणिज्यिक उधारी के माध्यम से यह ऋण प्राप्त करेगी, जिसे भारत के पहले बुटिल रबड़ विनिर्माण संयंत्र के पूँजीगत खर्चों में लगाया जायेगा।
बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 11.45 रुपये या 1.11% की बढ़त के साथ 1,043.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,089.50 रुपये और निचला स्तर 826.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!