शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार डीएलएफ (DLF) 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी यह निवेश प्रमुख शहरों में वाणिज्यिक रियल एस्टेट बाजार में तेजी आने के कारण चेन्नई में आईटी पार्क को विकसित करने के लिए करेगी। देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी को चालू वित्त वर्ष में अपनी किराये की आय करीब 2,700 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर 157.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 154.85 रुपये पर खुला है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 169.60 रुपये और निचला स्तर 72.50 रुपये रहा है। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 5.50 रुपये या 3.49% की कमजोरी के साथ 152.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!