शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मॉशिप सेमीकंडक्टर (Moschip Semiconductor) करेगी 3 कंपनियों की शेयर पूँजी का अधिग्रहण

मॉशिप सेमीकंडक्टर (Moschip Semiconductor) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी 3 कंपनियों की शेयर पूँजी का अधिग्रहण करेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने एलीटप्लस सेमीकंडक्टर, मावेन सिस्टम्स और ऑरेंज सेमीकंडक्टर की पूरी शेयर पूँजी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। कंपनी इन तीनों कंपनियों की शेयर पूँजी इनके शेयरधारकों से कुछ नकद और कुछ शेयरों के बदले खरीदेगी।
बीएसई में मॉशिप सेमीकंडक्टर 21.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर भी 21.80 रुपये और निचला स्तर 4.00 रुपये रहा है। करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर बिना बढ़त या कमजोरी के 21.80 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!