शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉजिन (COSYN) को मिला 75 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 19.94% ऊछला

ठेका मिलने की खबर के बाद कॉजिन के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को ओमान की दो कंपनियों के कंसोर्टियम के साथ करीब 75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस परियोजना की अवधि 4 साल है। बीएसई में कॉजिन के शेयर आज सोमवार को सपाट 63.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 76.10 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 60 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.35 बजे कंपनी के शेयर 12.65 रुपये या 19.94% की शानदार तेजी के साथ 76.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!