शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) के तिमाही लाभ और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) के लाभ और आमदनी में गिरावट हुई है।

कंपनी का लाभ 4.64 करोड़ रुपये से घट कर 4.58 करोड़ रुपये और आमदनी 134.18 करोड़ रुपये से घट कर 86.65 करोड़ रुपये रह गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 1.29% और आमदनी में 35.42% की गिरावट हुई है।
बीएसई में पार्श्वनाथ डेवलपर्स का शेयर 15.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 15.20 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में लाल निशान के आस-पास रहते हुए करीब सवा 1.15 बजे कंपनी का शेयर सपाट 15.15 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 30.00 रुपये और निचला स्तर 14.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!