शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुबेक्स (Subex) को हुआ 6.46 करोड़ रुपये का लाभ, शेयर 4.55% चढ़ा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद सुबेक्स के शेयर में बढ़त है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 6.46 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 17.61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी 64.16 करोड़ रुपये से 19.59% बढ़ कर 76.73 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 66.26 करोड़ रुपये से 4.22% 69.06 करोड़ हो गया है। बीएसई में सुबेक्स के शेयर आज सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 12.40 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 13.49 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 12.12 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.28 बजे कंपनी के शेयर 0.58 रुपये या 4.55% की मजबूती के साथ 13.34 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!