शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) लाभ बढ़ा आय घटी, शेयर में कमजोरी

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर का लाभ 12.50% बढ़ कर 340.49 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 302.64 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि सालना आधार पर कंपनी की आय 2765.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.61% घट कर 2748.37 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1729.35 करोड़ रुपये से घट कर 1683.40 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को 53.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 53.05 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 50.95 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर 1.95 रुपये या 3.64% की गिरावट के साथ 51.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!