शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स (BGR Energy Systems) का लाभ 21.69% घटा

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स के लाभ में गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 21.69% घट कर 8.66 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 11.06 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय भी 894.07 करोड़ से 6.45% घट कर 836.36 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 821.97 करोड़ रुपये से घट कर 767.96 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स के शेयर सोमवार को 1.90 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 122.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 125.50 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 119.80 रुपये तक फिसला। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 89.40 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 138.80 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!