शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) का मुनाफा 12% बढ़ा, शेयर 2.13% उछला

बीएसई में शुरुआती कारोबार में एनबीसीसी के शेयर में तेजी है।

कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणी की जिसका असर आज शेयर पर देखा जा सकता है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12% बढ़ कर 46.2 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल कंपनी को 41.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 1091.9 करोड़ रुपये से 16.6% बढ़ कर 1,273.3 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 35.6 करोड़ रुपये से 28.9% बढ़ कर 45.9 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 3.3% से 3.6% हो गयी है। बीएसई में एनबीसीसी के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 251 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.51 बजे कंपनी कंपनी के शेयर 5.30 या 2.13% की मजबूती के साथ 254.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!