शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रांसफॉर्मर ऐंड रेक्टीफायर्स (Transformers and Rectifiers) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

ट्रांसफॉर्मर ऐंड रेक्टीफायर्स के शेयर गुरुवार सुबह से ही तेजी है।

कंपनी को ठेका मिलने की खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी और बढ़ गयी। कंपनी को पावर ग्रिड कॉर्पेरेशन ऑफ इंडिया से 220 केवी क्लास के पावर ट्रांसफॉर्मर के लिए 103 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में ट्रांसफॉर्मर ऐंड रेक्टीफायर्स के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 325 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 344.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 324.55 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयर 11.60 रुपये की मजबूती के साथ 331.10 रुपये पर चल रहा है। 27 मई 2016 को यह शेयर 387.90 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 26 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 167 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!