शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए ओरिएंट पेपर (Orient Paper) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज ओरिएंट पेपर (Orient Paper) के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने राईट के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करके 50 करोड़ रुपये तक राशि जुटाने का निर्णय लिया है। निदेशक मंडल के इस फैसले कंपनी के शेयर में 8% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में ओरिएंट पेपर का शेयर बुधवार के 74.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 75.50 रुपये पर खुला और 84.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर भी है। करीब 2.40 बजे कंपनी का शेयर 6.15 रुपये या 8.24% की मजबूती के साथ 80.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!