शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमओआईएल (MOIL) करेगी शेयरों की वापस खरीद, शेयर गिरा

एमओआईएल (MOIL) 3,48,12,196 इक्विटी शेयरों की वापस खरीद करेगी।

कंपनी के बायबैक प्रस्ताव की प्रबंधक आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स ने एमओआईएल के सभी शेयरधारकों के सामने कंपनी के 10 रुपये मूल कीमत वाले इक्विटी शेयरों को 248 रुपये प्रति शेयर की दर से वापस खरीदने का प्रस्ताव दिया है, जो 19 सितंबर 2016 को खुलकर 30 सितंबर 2016 को बंद होगा।
बीएसई में एमओआईएल का शेयर बुधवार के 249.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 251.15 रुपये पर खुला और 247.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.55 रुपये या 1.02% की गिरावट के साथ 247.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 284.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 180.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!