शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिलकेयर (Bilcare) को हुआ 40.3 करोड़ रुपये का घाटा

बिलकेयर (Bilcare) के शेयर में आज 8% से अधिक की गिरावट आयी है।

कंपनी ने अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं, जिसमें कंपनी को 40.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 51 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच कंपनी की आमदनी 82.3 करोड़ रुपये से 23.1% घट कर 63.3 करो़ड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में बिलकेयर का शेयर गुरुवार के 73.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 70.00 रुपये खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 6.40 रुपये या 8.66% की कमजोरी के साथ 67.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!