शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑप्टो सर्किट्स (Opto Circuits) की सहायक कंपनी ने रखा वैश्विक बाजार में कदम

ऑप्टो सर्किट्स (Opto Circuits) की सहायक कंपनी ने एक नये उत्पाद के जरिये वैश्विक बाजार में अपनी शुरुआत की है।

ऑप्टो सर्किट्स की संपूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी युरोकोर डीएमबीएच ने रेनल डिसीज के अंतिम चरण के इलाज के उपयोग में ली जाने वाली फ्रीवे-शंट बलून केथेटर (डीईबी) को बाजार में उतारने के साथ ही अपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआत की है।
बीएसई में ऑप्टो सर्किट्स का शेयर गुरुवार के 13.38 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की कमजोरी के साथ 13.36 रुपये पर खुला और 13.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 0.36 रुपये या 2.69% की कमजोरी के साथ 13.02 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 18.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 8.12 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!