शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुरस्कार मिलने के बावजूद एनआईआईटी (NIIT) का शेयर गिरा

एनआईआईटी (NIIT) ने बीएसई को एक पुरस्कार मिलने की जानकारी दी है।

कंपनी को यह पुरस्कार ``इंडो-अमेरिकन एज्युकेशन समिट 2016'' में ``एज्युकेशनल टेक्नोलॉजी'' के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मगर बावजूद इसके आज कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में एनआईआईटी का शेयर गुरुवार के 104.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 105.25 रुपये पर खुला और 105.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.70 रुपये या 4.52% की गिरावट के साथ 99.35 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 107.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 66.60 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!