शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने किया शेयर खरीद समझौता

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 73,28,334 इक्विटी शेयरों को अधिग्रहित करने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है।

बैंक ने असेट्स केयर ऐंड रीकंस्ट्रक्शन के 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को कुल नकद 22.72 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करने के लिए 31 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आईएफसीआई के साथ ये समझौता किया है। इतने शेयर कंपनी के कुल शेयरों का 13.67% हैं।
बीएसई में शुक्रवार को ऐक्सिस बैंक का शेयर 12.40 रुपये या 2.11% की बढ़त के साथ 601.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 638.00 रुपये और निचला स्तर 366.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!