शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेट्रॉन इंजीनियरिंग (Petron Engineering) को मिला 50 करोड़ रुपये का ठेका

पेट्रॉन इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन को 50 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को औरंगाबाद, बिहार, गुलबर्गा और कर्नाटक में सीमेंट संयंत्र के निर्माण के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई को में पेट्रॉन इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन के शेयर शुक्रवार को 0.40 रुपये या 0.25% की कमजोरी के साथ 157.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 163 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 155 रुपये तक फिसला। 31 अगस्त 2016 को यह शेयर 144.10 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 273.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!