शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सत इंडस्ट्रीज (Sat Industries) ने ऐसे जुटाये 54,00,00,000 रुपये

सत इंडस्ट्रीज (Sat Industries) ने 54,00,00,000 रुपये जुटाये हैं।

शनिवार को हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में 13.50 रुपये मूल कीमत के 4,00,00,000 वारंट जारी किये गये हैं, जिससे कंपनी ने यह रकम जुटायी है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा जारी किये गये ये वारंट इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय हैं।
बीएसई में सत इंडस्ट्रीज के शेयर ने आज मामूली गिरावट के साथ शुरुआत की है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 12.43 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 12.35 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 0.03 रुपये या 0.24% की कमजोरी के साथ 12.40 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 15.00 रुपये और निचला स्तर 5.28 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!