शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइबर वेब इंडिया (Fiberweb India) को मिला ठेका, शेयर 7.65% उछला

फाइबरवेब इंडिया के शेयर में तेजी का रुख है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को 18.1 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका अग्रिम उत्पादों के लिए मिला है। ठेका मिलने की खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ती दिखा रही है। कंपनी के शेयर आज सोमवार को गिरावट के साथ 99 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 109.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 99 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 7.65 रुपये या 7.65% की मजबूती के साथ 107.70 रुपये पर चल रहा है। 01 सितंबर 2016 को यह शेयर 110 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 22 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 14 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!