शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण जिंदल फोटो (Jindal Photo) का शेयर 12% से अधिक उछला

जिंदल फोटो (Jindal Photo) के शेयर में आज 12% से अधिक की मजबूती आयी है।

दरअसल आज कंपनी ने घोषणा की है कि इसके निदेशक मंडल की बैठक 23 सितंबर को होगी, जिसमें वरीयता के आधार पर प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय तरजीही शेयर आवंटित करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में जिंदल फोटो शेयर ने आज मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की और शुक्रवार के 82.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 83.90 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ कारोबार करते हुए करीब 12.55 बजे कंपनी का शेयर 10.20 रुपये या 12.37% की शानदार मजबूती के साथ 92.65 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 116.10 रुपये और निचला स्तर 66.13 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!