शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) करेगा शेयरों का उप-विभाजन

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कल बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति वाले मौजूदा प्रत्येक इक्विटी शेयर को 2 रुपये प्रति वाले 5-5 इक्विटी शेयरों में उप-विभाजित करने को मंजूरी दे दी।
बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर सोमवार के 476.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 483.00 रुपये पर खुला। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 4.90 रुपये या 1.03% की बढ़त के साथ 481.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में करुर वैश्य बैंक का शेयर 541.40 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा है, जबकि इसी अवधि में यह नीचे की ओर 393.90 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!