शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत रसायन (Bharat Rasayan) का शेयर 20% उछला, छुआ 52 हफ्तों का शिखर

भारत रसायन (Bharat Rasayan) के शेयर में आज 20% की उछाल आयी है।

इसके साथ ही कंपनी का शेयर अपने 52 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। दरअसल कंपनी के तिमाही लाभ में 76.8% और आमदनी में 45.3% की बढ़त हुई। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 8.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 14.5 करो़ड़ रुपये और आमदनी 114.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 167 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में भारत रसायन का शेयर सोमवार के 1,485.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज जोरदार मजबूती के साथ 1,600.10 रुपये पर खुला और 1,782.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया, जो इसका 52 हफ्तों का शिखर है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 297.00 रुपये या 20.00% की मजबूती के साथ 1,782.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!