शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) करेगी शेयरों की वापस खरीद, शेयर उछला

वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) करेगी।

इस मामले पर चर्चा के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 24 सितंबर को होगी। इस खबर के साथ ही कंपनी के शेयर में आज तेजी से बढ़त देखने को मिल रही है।
बीएसई में वर्धमान टेक्सटाइल्स का शेयर मंगलवार के 959.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,022.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.05 बजे कंपनी का शेयर 112.15 रुपये या 11.69% की बढ़त के साथ 1,071.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!