शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एस्सेल प्रोपैक के शेयर में बुधवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

तेजी के इस माहौल में कंपनी के शेयर 245.20 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे कंपनी के शेयर 13.05 रुपये या 5.86% की तेजी के साथ 235.75 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 3,498.62 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि मॉरिशस में कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी लामीट्यूब टेक्नोलॉजीज एसेल डचलैंड में शेष 75.1% की हिस्सेदारी को खरीदेगी। वर्तमान में लामीट्यूब टेक्नोलॉजीज की 24.9% की हिस्सेदारी है। इस अधि ग्रहण के साथ जर्मन जेवी कंपनी की पूर्व स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। यह अधिग्रहण कंपनी को यूरोप में बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करेगा। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!