शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा (Mahindra) ने इस देश में की सहायक कंपनी की स्थापना

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने ब्राजिल में सहायक कंपनी की स्थापना की है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महिंद्रा ओवरसीज इन्वेस्टमेंट कंपनी (मॉरिशस) ने सीएमएन सॉल्युशंस क्यु 013पार्टिसिपेकोइस की शतप्रतिशत पूंजी अधिग्रहित करने के लिए कोटा असाइनमेंट और हस्तांतरण करार कार्यान्वित किया है, जो आगे ब्राजिल में एक ट्रेक्टर वितरक ब्रैमोन्ट मोन्टेडोरा इंडस्ट्रियल ई कॉमर्शियल डी वीक्युलस एस. ए. को अधिग्रहित करेगी। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर आज बुधवार को 2.25 रुपये या 0.16% की कमजोरी के साथ 1407.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,423.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,403.30 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!