शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल फोटो (Jindal Photo) ने किये 40,00,000 शेयर आवंटित

जिंदल फोटो (Jindal Photo) ने बीएसई को जानकारी दी है कंपनी ने 40,00,000 शेयर आवंटित किये हैं।

आज जिंदल फोटो के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें तरजीही आधार पर जिंदल फिल्म्स को 10 रुपये प्रति वाले 40 लाख प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय तरजीही शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी गयी। कंपनी ने कुल 4 करोड़ रुपये में इन शेयरों को आवंटित किया है।
बीएसई में जिंदल फोटो का शेयर गुरुवार के 85.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 85.00 रुपये पर खुला और 88.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.35 बजे कंपनी का शेयर 0.45 रुपये या 0.52% की बढ़त के साथ 86.40 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में जिंदल फोटो के शेयर का उच्च स्तर 116.10 रुपये और निचला स्तर 66.13 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!