शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) को इसलिए मिली निदेश मंडल की मंजूरी

रैमको सिस्टम्स को निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

निदेशक मंडल की आवंटन समिति ने बैठक में 10 रुपये की दर से कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2008 के तहत 5,248 इक्विटी शेयर, कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2009-प्लान ए के तहत 4,045 इक्विटी शेयर, कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2009-प्लान बी के यह 11,379 इक्विटी शेयर, कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2013 के तहत 13,028 इक्विटी शेयर और कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2014 के तहत 2,500 इक्विटी शेयर का आवंटन किया है। इसके साथ ही कंपनी का चुकता शेयर पूंजी बढ़ गयी है। बीएसई में रैमको सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को 1.65 रुपये या 0.35% की कमोजरी के साथ 468.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 475.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 466.20 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!