शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को दो उत्पादों के लिए मिला पेटेंट, शेयर चढ़ा

पेटेंट मिलने की खबर के बाद सुवेन लाइफ साइंसेज के शेयर मे तेजी बढ़ गयी।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को दो उत्पादों के लिए भारत और जापान में पेटेंट मिल गया है। इन उत्पादों का उपयोग न्यूरोजनरेटिव रोगों से सम्बंधित विकारों के इलाज के लिए किया जाएगा। यह पैटेंट क्रमशः 2026 और 2032 तक वैध है। इस खबर की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी। यह शेयर आज अच्छी बढ़त के साथ 191 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 195.80 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 188 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.10 बजे कंपनी के शेयर 3.10 रुपये या 1.64% की मजबूती के साथ 191.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!